Facebook-f Youtube X-twitter

इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड का विस्तार, 11 सदस्य शामिल

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने संगठनात्मक ढांचे में अहम फेरबदल करते हुए अपने नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड का विस्तार कर दिया है। पार्टी ने चेयरमैन सहित सदस्य सचिव और कई नए सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा की है।

पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला अब बोर्ड के चेयरमैन पद पर नहीं रहेंगे।

पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं, पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा को बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला, रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, धर्मपाल ओबरा, रणवीर सिंह मंदोला और कमल नागपाल को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड में सदस्यों की संख्या छह से बढ़कर 11 हो गई है। पार्टी के इस फैसले को संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक रणनीति को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.