Facebook-f Youtube X-twitter

एसवाईएल मुद्दे के बीच दोनों मुख्यमंत्रियों की अचानक मुलाकात

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरुवार को चंडीगढ़ में अचानक हुई मुलाकात ने सियासी हलकों में चर्चा तेज कर दी। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर मुद्दे पर हालिया बैठकों के बाद यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की भेंट थी। इस दौरान हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ स्थित राजेंद्र पार्क हेलीपेड का उपयोग दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री करते हैं। गुरुवार को सीएम नायब सिंह सैनी को फरीदाबाद दौरे पर जाना था और वह निर्धारित कार्यक्रम के तहत हेलीपेड पहुंच गए।

उसी समय सूचना मिली कि पंजाब दौरे से लौट रहे मुख्यमंत्री भगवंत मान का हेलीकॉप्टर लैंड करने वाला है। एक ही हेलीपेड होने के कारण दूसरे हेलीकॉप्टर की उड़ान संभव नहीं थी। ऐसे में सीएम सैनी ने वापस लौटने के बजाय वहीं प्रतीक्षा करना उचित समझा।

कुछ ही देर में भगवंत मान का हेलीकॉप्टर उतरा। दोनों मुख्यमंत्रियों ने औपचारिक अभिवादन किया। इसके बाद नायब सिंह सैनी फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए, जबकि भगवंत मान मुख्यमंत्री आवास के लिए निकल गए।

हालांकि यह मुलाकात पूरी तरह औपचारिक और संयोगवश थी, लेकिन एसवाईएल जैसे संवेदनशील मुद्दे के बीच हुई इस भेंट ने राजनीतिक हलकों में चर्चाओं को हवा दे दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.