Facebook-f Youtube X-twitter

रूस ने WhatsApp पर कसा शिकंजा, दस लाख यूजर्स प्रभावित

नई दिल्ली। रूस और अमेरिकी टेक कंपनियों के बीच चल रही ‘डिजिटल जंग’ अब अपने सबसे सख्त दौर में पहुंच गई है। इस टकराव का ताजा असर दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर पड़ा है। रूस ने ऐप पर कड़ा शिकंजा कसते हुए उसकी सेवाओं को लगभग ठप कर दिया है। कंपनी ने भी पुष्टि की है कि रूसी सरकार की कार्रवाई के चलते देश में WhatsApp की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालात ऐसे हैं कि रूस में करीब 10 लाख यूजर्स के लिए फिलहाल संपर्क करना बेहद मुश्किल हो गया है।

WhatsApp की पैरेंट कंपनी मेटा का कहना है कि वह अपने यूजर्स को जोड़े रखने के लिए तकनीकी समाधान तलाश रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि रूस में ऐप का इस्तेमाल लगभग नामुमकिन होता जा रहा है। इस कदम को रूस और पश्चिमी टेक दिग्गजों के बीच बढ़ते तनाव के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp से नाराजगी की वजह क्या?

इस सख्ती की जड़ें यूक्रेन युद्ध और रूस की तथाकथित ‘डिजिटल संप्रभुता’ नीति से जुड़ी हैं। रूसी सरकार चाहती है कि उसके नागरिक अमेरिकी प्लेटफॉर्म्स की जगह देश में विकसित मैसेजिंग ऐप ‘MAX’ का इस्तेमाल करें। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके पीछे सरकार की मंशा डिजिटल नियंत्रण मजबूत करने और नागरिकों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की है। रूस का आरोप है कि WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स धोखाधड़ी और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े डेटा को उसकी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा नहीं करते।

इन ऐप्स पर भी गिरी गाज

रूस की डिजिटल पाबंदियां सिर्फ WhatsApp तक सीमित नहीं हैं। इससे पहले WhatsApp और Telegram की कॉलिंग सेवाओं पर रोक लगाई जा चुकी है। इसके अलावा एप्पल का FaceTime और युवाओं में लोकप्रिय Snapchat भी रूस की ‘ब्लैकलिस्ट’ में शामिल हैं। सरकार का दावा है कि इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों और ऑनलाइन फ्रॉड के लिए किया जा रहा है, इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से इन्हें प्रतिबंधित करना जरूरी है।

क्या बन सकती है सहमति?

क्रेमलिन ने साफ संकेत दिए हैं कि अब फैसला मेटा के पाले में है। रूसी सरकार का कहना है कि अगर मेटा देश के कानूनों का पालन करती है और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के लिए तैयार होती है, तो प्रतिबंधों पर दोबारा विचार किया जा सकता है। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए, जब तक अमेरिकी कंपनी रूसी शर्तों को स्वीकार नहीं करती, तब तक रूस में WhatsApp की वापसी के आसार बेहद कम नजर आ रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.