Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में चिराग योजना का पोर्टल दोबारा खुला, 171 निजी स्कूलों को बड़ी राहत

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता एवं अनुदान (चिराग) योजना के तहत गरीब विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए निजी स्कूलों को हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा निदेशालय ने वीरवार को योजना का पोर्टल दोबारा खोल दिया है, जिससे अटकी हुई प्रतिपूर्ति राशि का रास्ता साफ हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के 171 निजी स्कूलों को एक बार फिर मौका दिया गया है। ये स्कूल अब 25 फरवरी तक अपनी कमियां दूर कर विद्यार्थियों से जुड़े जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।

बताया जा रहा है कि कई स्कूलों द्वारा फॉर्म-6 जमा नहीं करने, मान्यता संबंधी दस्तावेज अपलोड न करने और एसएलसी पर मुहर न होने जैसी खामियों के कारण प्रतिपूर्ति राशि अटक गई थी। इसी वजह से संबंधित स्कूलों के नाम भुगतान सूची में शामिल नहीं हो पाए थे।

मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि सत्र 2024-25 में कक्षा चौथी से आठवीं तक चिराग योजना के तहत दाखिल विद्यार्थियों के दस्तावेज अपलोड करते समय कुछ तकनीकी व दस्तावेजी कमियां रह गई थीं, जिसके चलते कई स्कूल अयोग्य घोषित हो गए थे।

उन्होंने बताया कि स्कूल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मौलिक शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया था, जिसके बाद निदेशालय ने पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया।

अब स्कूलों को सुधार का अवसर मिलने से उम्मीद है कि पात्र विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति जल्द जारी हो सकेगी। हालांकि कुछ स्कूलों के नाम सूची में शामिल नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया है, जिसे लेकर संघ ने सभी स्कूलों को समान अवसर देने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.