Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तांत्रिक के बहकावे में आकर बेटी ने मां की हत्या, अंतिम संस्कार से पहले गिरफ्तार

नई दिल्ली। कर्नाटक के तुमकुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर तांत्रिक के बहकावे में आकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को अंतिम संस्कार से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की पहचान 55 वर्षीय पुष्पावती के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनकी बेटी सुचित्रा बताई जा रही है। सुचित्रा अपने पति के साथ तुमकुर में रहती थी और करीब 18 महीने पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद सुचित्रा मानसिक रूप से परेशान थी और इसी दौरान वह एक तांत्रिक के संपर्क में आ गई।

बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने सुचित्रा को यह यकीन दिलाया कि उसकी मां ने काले जादू के जरिए उसके पिता की हत्या करवाई थी। तांत्रिक की बातों में आकर सुचित्रा अपनी मां के घर पहुंची और जब पुष्पावती सो रही थीं, तब तकिए से मुंह दबाकर उनका गला घोंट दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी। हालांकि, गांव वालों को मौत संदिग्ध लगी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सुचित्रा के बयान संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने मामले में कत्संद्रा पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी के पति से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे इस हत्या की योजना की कोई जानकारी थी या नहीं। पुलिस अब तांत्रिक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.