Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, 4.4 रही तीव्रता

इंडोनेशिया । इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप 12 फरवरी 2026 को शाम 6:44:18 बजे (भारतीय समयानुसार) दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है।

NCS के मुताबिक भूकंप का केंद्र 4.07 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 96.15 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 115 किलोमीटर बताई गई है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

आपदाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया उन देशों में शामिल है जहां प्राकृतिक आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। यहां अक्सर भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी विस्फोट, बाढ़, भूस्खलन, चक्रवात और सूखे जैसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, इंडोनेशिया का भौगोलिक क्षेत्र “प्रशांत अग्नि वलय” (Pacific Ring of Fire) पर स्थित है। यही कारण है कि यहां भूकंपीय गतिविधियां लगातार बनी रहती हैं। इसके अलावा इंडोनेशिया में प्रशांत, यूरेशियन और ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं, जिनकी हलचल से भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां अधिक होती हैं।

मेगाथ्रस्ट भूकंप का भी खतरा

इंडोनेशिया में मेगाथ्रस्ट भूकंप का खतरा भी बना रहता है। ये बेहद शक्तिशाली भूकंप होते हैं और इनके कारण विनाशकारी सुनामी आ सकती है। वर्ष 2004 में हिंद महासागर में आया 9.0 तीव्रता का भूकंप इसका बड़ा उदाहरण है, जिसने कई देशों को प्रभावित किया था और लाखों लोगों की जान गई थी। फिलहाल ताजा भूकंप के बाद प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...

कैथल में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ग्यारह रुद्री मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर कैथल के ऐतिहासिक श्री 11 रुद्री शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। दूर-दराज से पहुंचे शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि...

हिसार: सूर्य नगर डेयरी संचालक हत्याकांड में सभी आरोपियों पर लुकआउट सर्कुलर, 3 गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। हिसार पुलिस ने मामले में वांछित सभी आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.