Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मायके में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने पकड़ा

इसराना। पानीपत जिले के लोहारी गांव में मायके आई महिला की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थाना इसराना पुलिस ने मृतका पूजा (30) की हत्या के आरोप में उसके पति कपिल निवासी किवाना को वीरवार शाम उझा रोड स्थित एकता विहार कॉलोनी के पास से काबू किया।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कपिल ने अपनी पत्नी पूजा की मफलर से गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले करीब ढाई महीने से विवाद और कहासुनी चल रही थी।

जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पूजा अपने बच्चों को छोड़कर मायके लोहारी आ गई थी। अगले दिन आरोपी कपिल रिश्तेदार की बाइक लेकर ससुराल पहुंचा और पूजा को वापस साथ चलने के लिए कहा, लेकिन पूजा ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से बहस हो गई।

पुलिस के अनुसार जब पूजा के माता-पिता काम पर चले गए, तब कपिल घर में पहुंचा और पूजा को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब पूजा फिर भी साथ जाने को तैयार नहीं हुई, तो विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने मफलर से पूजा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने शव को चारपाई पर लिटाकर रजाई से ढक दिया और मौके से फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वारदात के समय उसने टीवी की आवाज तेज कर दी थी, ताकि बाहर किसी को किसी तरह का शोर सुनाई न दे। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.