Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चलो चंबा’ अभियान के तहत अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की पहल, तलेरु महोत्सव 20 से

चम्बा, मंजूर पठान-:चम्बा जिला के अनदेखे पर्यटन स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने “चलो चंबा” अभियान के अंतर्गत प्रयास तेज कर दिए हैं। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी  और खज्जियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए देश-विदेश में विख्यात हैं, जहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। अब प्रशासन अन्य संभावनाशील स्थलों को भी पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में सलूनी उपमंडल के तलेरु में 20, 21 और 22 फरवरी को तीन दिवसीय तलेरु महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय व्यंजन, लोककला प्रदर्शन तथा प्रकृति भ्रमण जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें और क्षेत्र की विशेष पहचान स्थापित हो।उपमंडलाधिकारी सलूणी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि किसी भी क्षेत्र के विकास में पर्यटन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तलेरु महोत्सव का उद्देश्य सलूणी क्षेत्र के अनछुए स्थलों को पहचान दिलाना और भविष्य में यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाना है। प्रशासन मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.