Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जानिए कौन हैं मंडी जिला के नए SP, तीसरे HPS अधिकारी जो बने मंडी जिला के एसपी

मंडी, धर्मवीर-:2006 बैच के एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार को प्रदेश सरकार ने मंडी जिला के नया एसपी नियुक्त किया है। विनोद कुमार जिला के तीसरे ऐसे एसपी बन गए हैं जो एचपीएस रैंक के अधिकारी हैं। इससे पहले दो एचपीएस अधिकारी मंडी जिला के एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनमें पहले हैं ओसी ठाकुर, जिन्होंने 01 मार्च 1988 से 01 जून 1989 तक इस पद पर अपनी सेवाएं दी। जबकि दूसरे हैं केसी सदयाल, जिन्होंने 31 जनवरी 1990 से 09 अप्रैल 1990 तक बतौर एसपी अपना कार्यभार संभाला था।

अब विनोद कुमार को बतौर एचपीएस अधिकारी मंडी जैसे बड़े जिले का दायित्व सौंपा गया है। इनके अलावा इस जिले में जो भी एसपी के पद पर रहा वह आईपीएस अधिकारी ही रहा।हालांकि इसमें बहुत से ऐसे आईपीएस अधिकारी शामिल हैं जो इंडक्शन के बाद आईपीएस बने और फिर उन्हें एसपी मंडी लगाया गया।ओसी ठाकुर और केसी सदयाल भी आईपीएस बनने के बाद फिर से मंडी जिला में बतौर एसपी सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि मौजूदा सरकार बहुत से सीनियर एचपीएस अधिकारियों को जिलों का एसपी नियुक्त कर रही है। मौजूदा समय में बहुत से ऐसे अधिकारियों को यह अहम दायित्व सौंपे गए हैं जिनमें अब एसपी मंडी विनोद कुमार का नाम भी जुड़ गया है।

लॉ ग्रेजुएट हैं विनोद कुमार

2006 बैच के एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार लॉ ग्रेजुएट हैं। वे सोलन जिला के धर्मपुर के रहने वाले हैं। शिमला, लाहुल व स्पिति और हमीरपुर में बतौर डीएसपी, जबकि विजिलेंस में शिमला और हमीरपुर के बाद एसपी सिक्योरिटी, एसपी विजिलेंस, एसपी पुलिस मुख्यालय और ट्रेफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। किसी जिला में बतौर एसपी यह विनोद कुमार की पहली तैनाती है। उनकी प्राथमिकता है कि गुनहगारों को बेल की बजाय जेल मिले और इसके लिए वे जिला में एक स्पेशल सेल का गठन करने जा रहे हैं।इसके अलावा नशाखोरी को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को और तेज गति देकर इसके खात्मे की दिशा में कार्य करने का लक्ष्य लेकर यहां आए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.