Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा की डॉ. मनु शर्मा बनीं हिमाचल की पहली महिला रेटिना विशेषज्ञ

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गगल निवासी डॉ. मनु शर्मा ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य की पहली महिला रेटिना विशेषज्ञ बनने का गौरव हासिल किया है। डॉ. शर्मा को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और पेशेवर दक्षता के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है, जिससे पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल है।

डॉ. मनु शर्मा ने विट्रियोरेटिनल सर्जरी की उप-विशेषता में ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी की प्रतिष्ठित फेलोशिप परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की और इस उपलब्धि पर उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वह पीजीआई चंडीगढ़ में विट्रियोरेटिनल सर्जरी में एमसीएच (मास्टर ऑफ सर्जरी) की पढ़ाई कर रही हैं।

ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह 1 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने डॉ. शर्मा को गोल्ड मेडल और फेलोशिप प्रमाणपत्र प्रदान किया। समारोह में देशभर के नामी नेत्र रोग विशेषज्ञों ने भी शिरकत की, जिनमें ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी कॉलेजियम बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. ललित वर्मा, ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ. पार्थ बिस्वास और महासचिव डॉ. संतोष होनावर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा डॉ. मनु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 5 और 6 फरवरी को हांगकांग में एशिया-प्रशांत नेत्र विज्ञान अकादमी द्वारा आयोजित सम्मेलन में बेस्ट फोटो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर भारत और हिमाचल का नाम रोशन किया।

डॉ. मनु शर्मा हिमाचल प्रदेश की पहली महिला रेटिना गोल्ड मेडलिस्ट भी बन चुकी हैं। इस उपलब्धि को कांगड़ा जिला ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए बड़ी प्रेरणा माना जा रहा है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद वह हिमाचल प्रदेश में ही सेवाएं देने का संकल्प रखती हैं और प्रदेश में उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने में योगदान देंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सेवा केंद्रों से लौटाए जा रहे लोग, बर्थ सर्टिफिकेट में नाम जोड़ने का काम भी नहीं

राजवीर बक्शी लुधियाना| शहर के विभिन्न सेवा केंद्रों में जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) में बच्चे का नाम दर्ज कराने पहुंचे लोगों को कथित तौर पर गुमराह किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी पुराने रिकॉर्ड का हवाला देकर आवेदन लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोगों...

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इन्कार

अयोध्या के राममंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। एक ओर पुलिस और विशेष जांच दल (एसआईटी) आरोपियों के बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस...

पंजाब में महिलाओं को जुलाई से हर माह मिलेंगे 1000 रुपये

पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता देने की अपनी चुनावी गारंटी को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि योजना के लाभार्थियों को जुलाई से उनके मोबाइल फोन पर आधिकारिक संदेश (एसएमएस) मिलना शुरू होगा।इस संदेश में योजना से...

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.