Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचपीयू में चार वर्षीय एकीकृत बीए-बीएड और बीएससी-बीएड कोर्स शुरू, 12वीं के बाद मिलेगा सीधा प्रवेश

शिमला, 16 फरवरी -: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने नए शैक्षणिक सत्र से चार वर्षीय एकीकृत बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। अब विद्यार्थी 12वीं कक्षा के बाद सीधे प्रवेश लेकर स्नातक के साथ बीएड की डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय को पांच इकाइयों के संचालन की स्वीकृति मिल चुकी है और कुल 250 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक इकाई में 50 सीटें होंगी।

प्रवेश राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 10 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को संभावित है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।शुरू की जा रही इकाइयों में बीए-बीएड (माध्यमिक), बीए-बीएड (मध्य), बीएससी-बीएड (माध्यमिक), बीएससी-बीएड (मध्य) और बीकॉम-बीएड (माध्यमिक) शामिल हैं। पिछले वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद से अनुमति मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं।परीक्षा शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है। सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1000 रुपये तथा एससी, एसटी, दिव्यांग और तृतीय लिंग वर्ग के लिए 650 रुपये शुल्क तय किया गया है। परीक्षा केंद्र हमीरपुर, शिमला, ऊना, कांगड़ा और बद्दी में बनाए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में फिट इंडिया जागरूकता दौड़ आयोजित, सांसद अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

हमीरपुर, अरविंद-: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक सप्ताह के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ हमीरपुर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ चिल्ड्रन...

पार्षद भारती के कार्यालय पहुंचे विधायक पप्पी लोगों की समस्याएं सुन मौके पर किया समाधान

नीलकमल मोनू | लुधियानाक्षेत्र के विधायक पप्पी आज पार्षद निक्कू भारती के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। विधायक पप्पी ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क...

हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से इस्कॉन परिसर हुआ भक्तिमय

अर्शदीप भट्टी | लुधियानाइस्कॉन मंदिर सिविल लाइंस, लुधियाना में भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी का स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान के दिव्य अभिषेक, संकीर्तन एवं महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।मंदिर अध्यक्ष नरोत्तमानंद दास ने अपने...

लोगों ने खुद बनाई सुरक्षा दीवार, कांग्रेस इंचार्ज बोले- चार साल में भी काम अधूरा

लक्की मेहता | लुधियानावार्ड नंबर-81 के कांग्रेस इंचार्ज मंगा शर्मा ने सोमवार को क्षेत्रवासियों के सहयोग से नाले के किनारे गलियों के सामने पक्की दीवार बनवाई। उनका कहना है कि हर साल बरसात के दौरान नाले का गंदा पानी मोहल्ले में घुस जाता है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है और भारी नुकसान...

प्रशासन का डंडा: दाना मंडी में रेत माफिया पर मार्केट कमेटी की कार्रवाई

लक्की मेहता | लुधियानासलेम टाबरी के अधीन आने वाली दाना मंडी में वर्षों से जमे रेत माफिया पर मंगलवार सुबह आखिरकार प्रशासन का डंडा चल ही गया। लंबे समय से नोटिसों और चेतावनियों को नजरअंदाज कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों के खिलाफ मार्केट कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त अभियान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.