Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटौदी अस्पताल में नया मोर्चरी भवन, क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत

पटौदी (गुरुग्राम) |  पटौदी उपमंडल अस्पताल में नया मोर्चरी भवन बनकर तैयार हो गया है। अब क्षेत्रवासियों को दुर्घटना, हत्या या अन्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने पर पोस्टमॉर्टम के लिए गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा।

नगर परिषद द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित इस आधुनिक मोर्चरी भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। भवन में डॉक्टर कक्ष, स्वागत कक्ष, बाडी प्रिजर्वेशन रूम, आटोप्सी कक्ष, विसरा कक्ष और शौचालय शामिल हैं। एसएमओ डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि भवन प्रशासन को सौंप दिया गया है और आवश्यक उपकरण मंगवाने के बाद मार्च तक पोस्टमॉर्टम सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

इस सुविधा के शुरू होने से पटौदी, बिलासपुर और फरुखनगर थाना क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मोर्चरी में स्थापित आधुनिक फ्रीजर में एक समय में छह शव सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

उपायुक्त गुरुग्राम ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सीएसआर फंड के तहत जगुआर फाउंडेशन से लगभग 44 लाख रुपये नगर परिषद पटौदी-जाटोली मंडी को उपलब्ध कराए थे। इससे अब शवों को गुरुग्राम भेजने की झंझट और परिजनों पर आने वाले समय और धन के बोझ से निजात मिलेगी।

डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि मोर्चरी भवन के संचालन के साथ ही अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर पूरी तरह सक्षम हो जाएगी, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई संभव होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.