Facebook-f Youtube X-twitter

सूडान में ड्रोन हमलों से मची तबाही, कोर्डोफान में 77 नागरिकों की मौत

सूडान  | सूडान के कोर्डोफान क्षेत्र में हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों से जारी ड्रोन हमलों ने पूरे इलाके को युद्ध के मैदान में बदल दिया है। सूडान डॉक्टर्स नेटवर्क के अनुसार, इन हमलों में अब तक कम से कम 77 निर्दोष नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सूडान में जारी गृहयुद्ध को लगभग तीन साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। लगातार बढ़ते हमलों के चलते कोर्डोफान क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय नागरिकों और मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि पैरामिलिट्री संगठन रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बना रहा है। दक्षिण कोर्डोफान की राजधानी कडुगली और पड़ोसी शहर डिलिंग में सबसे अधिक तबाही देखी गई है। लोगों का कहना है कि ड्रोन हमले अब रोज की घटना बन चुके हैं और इनमें बाजार, अस्पताल तथा रिहायशी मकानों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2023 से शुरू हुए इस गृहयुद्ध में अब तक 40 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं करीब 1.2 करोड़ लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। राहत एजेंसियों का मानना है कि वास्तविक आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं, क्योंकि कई दूरदराज इलाकों तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध का केंद्र अब सूडान के पश्चिमी हिस्सों की ओर खिसक चुका है, जिससे कोर्डोफान एक प्रमुख युद्धक्षेत्र बन गया है। सूडानी सेना ने दावा किया था कि उसने RSF की दो साल पुरानी घेराबंदी तोड़ दी है, लेकिन जमीनी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। कई इलाके अब भी घिरे हुए हैं और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ड्रोन हमलों के जरिए पलटवार कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने भी इस हिंसा पर कड़ा रुख अपनाया है। UN मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने नागरिकों की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि स्कूलों, अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों जैसे नागरिक स्थलों पर हमले युद्ध अपराध की श्रेणी में आते हैं। वहीं UN प्रवक्ता स्टेफेन दुजार्रिक ने चेतावनी दी है कि दोनों पक्ष ड्रोन तकनीक का खतरनाक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हालात और अधिक गंभीर हो सकते हैं।

सूडान में जारी यह गृहयुद्ध अब लगातार विनाशकारी रूप लेता जा रहा है और इसकी सबसे बड़ी कीमत आम नागरिकों को चुकानी पड़ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

टोहाना में गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई : CM फ्लाइंग और फूड सप्लाई विभाग की रेड में अनियमितताएं उजागर

Summer express, फतेहाबाद|हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना स्थित डांगरा रोड पर एक रसोई गैस एजेंसी पर देर रात CM फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान स्टॉक और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद एजेंसी को मौके पर ही सील कर दिया गया। जानकारी...

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो महीने में 4 आत्महत्याओं से गुस्सा

summer express,कुरुक्षेत्र |  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीनों के भीतर चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामलों ने कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। इन घटनाओं के विरोध में देर रात सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और संस्थान प्रशासन व शिक्षकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.