Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक के किलोई में किसान को धमकी देकर मांगी पांच लाख की रंगदारी

रोहतक। शहर के बाद अब ग्रामीण इलाकों में भी रंगदारी के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जिले के किलोई गांव में एक किसान से गांव के ही चार युवकों द्वारा पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में किलोई निवासी सतीश ने बताया कि गांव के युवक हनी, अमित उर्फ बाबर, शक्तिमान उर्फ रोहित और विक्की उर्फ गोंडर ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जबरन वसूली के लिए धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। सदर थाना और अपराध जांच शाखा की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार सतीश खेतीबाड़ी करता है और घर के बाहर बनी दुकान किराये पर दे रखी है। करीब तीन दिन पहले फोन के माध्यम से रंगदारी मांगी गई थी। भय के कारण दुकान अस्थायी रूप से बंद करवा दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि जब किरायेदार ने दोबारा दुकान खोली तो आरोपी वहां पहुंचे और सतीश के सामने हथियार तानकर पूछा कि दुकान किसके कहने पर खोली गई है। इस घटना से परिवार दहशत में है।

गौरतलब है कि फरवरी माह में जिले में रंगदारी मांगने की यह तीसरी घटना बताई जा रही है। इससे पहले व्यापारी नेता और एक पूर्व विधायक से भी करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.