Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में जनसंख्या घटी, चुनावी प्रक्रिया पर उठा विवाद

पंचकूला। पंचकूला नगर निगम की चुनावी प्रक्रिया पर कानूनी सवाल खड़े हो गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की आधिकारिक जनसंख्या तीन लाख से कम होने के बावजूद आम चुनाव की तैयारी आगे बढ़ाने के निर्णय पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। इस मामले में एडवोकेट हेमंत कुमार ने हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग को कानूनी नोटिस भेजकर मतदाता सूची अपडेट करने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार की मांग की है।

बताया गया है कि 29 जुलाई 2020 को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचकूला नगर निगम के लिए 20 वार्ड निर्धारित किए गए थे। उस समय नगर निगम की कुल जनसंख्या 3,17,476 दर्ज की गई थी, जिनमें अनुसूचित जाति की आबादी 70,679 बताई गई थी।

हाल ही में जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की कुल आबादी घटकर 2,91,224 रह गई है। यानी लगभग 26 हजार से अधिक लोगों की कमी दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति की जनसंख्या में भी उल्लेखनीय गिरावट सामने आई है, जो 70,679 से घटकर 41,467 रह गई है।

हेमंत कुमार का कहना है कि यदि नगर निगम गठन के लिए न्यूनतम तीन लाख की आबादी आवश्यक है, तो वर्तमान स्थिति में चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले कानूनी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया पर रोक लगाकर पूरे मामले की समीक्षा करने की मांग की है।

गौरतलब है कि सितंबर 2020 में कालका और पिंजौर के शहरी क्षेत्रों को अलग कर कालका नगर परिषद का गठन किया गया था। जनसंख्या में आई कमी का एक कारण यह पुनर्गठन माना जा रहा है। हालांकि अनुसूचित जाति की आबादी में आई बड़ी गिरावट को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी नजर निर्वाचन आयोग के आगामी फैसले पर टिकी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.