Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में बोलेरो सवार चाचा-भतीजे पर हमला, लूटपाट के बाद फरार

पलवल। जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र में पारोली रेलवे लाइन के पास बोलेरो सवार चाचा-भतीजे पर हथियारबंद युवकों द्वारा हमला और लूटपाट की वारदात सामने आई है। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किए गए हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव चुरिना निवासी बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे सुनील के साथ बोलेरो गाड़ी से पारोली से लौट रहे थे। आरोप है कि रेलवे लाइन के समीप पहले से खड़ी एक सफेद कार और मोटरसाइकिल पर सवार 8 से 10 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

शिकायत के अनुसार हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और दोनों को जबरन बाहर खींचकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हमलावर एक-दूसरे को नरेश, तेजपाल, मगल और सागर नाम लेकर उकसा रहे थे।

पीड़ित का आरोप है कि बदमाश सोने की दो अंगूठियां, चेन, करीब 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को पहले जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में बहादुर सिंह को सात और सुनील को छह चोटें दर्ज की गई हैं।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.