Facebook-f Youtube X-twitter

कार्यकर्ता निर्माण ही राष्ट्र निर्माण की नींव : जिला अध्यक्ष मनदीप राणा

अम्बाला।भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2025 के तहत जिला कार्यालय “अम्ब कमल” में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रदेश प्रशिक्षण सह संयोजक भारत भूषण जुयाल ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि “जो सीखता है, वही आगे बढ़ता है।”
उन्होंने कहा कि मंडल स्तर तक सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता तैयार करना इस महाअभियान का मुख्य उद्देश्य है। यह अभियान व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करेगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित भारत- विकसित हरियाणा के संकल्प को मजबूती देगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र “संगठन ही शक्ति है” और मजबूत संगठन की नींव व्यक्ति निर्माण पर आधारित होती है। सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए भाजपा ने देश को नई दिशा दी है। उन्होंने धारा 370 हटाने, श्रीराम मंदिर निर्माण, तीन तलाक समाप्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसे निर्णयों को निर्णायक नेतृत्व का उदाहरण बताया।

जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर ने पार्टी के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान नेताओं ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की। 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और इसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने। तीन सांसदों से शुरू हुआ यह सफर आज 303 सांसदों तक पहुंच चुका है, जो संगठन की शक्ति और कार्यकताओं की तपस्या का परिणाम है।
उन्होंने जानकारी दी कि हरियाणा के सभी 370 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 7 मार्च से 14 अप्रैल तक यह अभियान देशभर में चरणबद्ध रूप से संचालित होगा।

पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि यह महाअभियान केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार करना लक्ष्य है। प्रशिक्षण टोली संगठन संरचना, सोशल मीडिया प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनावी रणनीति तथा केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं पर मार्गदर्शन देगी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी धर्मवीर मिर्जापुर, पूर्व विधायक संतोष चौहान सारवान , पूर्व जिला अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद सैनी ‘गोल्डी’ , प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा व पूर्व पार्षद हितेश जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

पाकिस्तान से पंजाब तक फैला अंतरराष्ट्रीय नशा नेटवर्क ध्वस्त, 64.62 किलो हेरोइन बरामद

Summer Express, अमृतसर | पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से लेकर यूरोप तक फैले अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर की संयुक्त कार्रवाई में 64.62 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 448 करोड़ रुपये...

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.