Facebook-f Youtube X-twitter

शिमला एमसी का 688 करोड़ का सरप्लस बजट पेश,ई-कार्ट, साइकिल ट्रैक और महिलाओं के लिए फीडिंग रूम की बड़ी घोषणाएं

शिमला, संजू-:शिमला में कांग्रेस शासित नगर निगम का तीसरा बजट शुक्रवार को पेश किया गया। महापौर सुरेंद्र चौहान ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 688 करोड़ रुपये का सरप्लस बजट सदन में रखा। पिछले वर्ष यह बजट 188 करोड़ रुपये का था। इस बार नगर निगम ने शहरवासियों पर कोई नया कर नहीं लगाया है। बजट में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।

बजट के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर नई पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सभी सार्वजनिक शौचालयों में महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। बच्चों को दूध पिलाने वाली माताओं की सुविधा के लिए रिज और माल रोड पर फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में 26 चिन्हित स्थानों पर फूड वैन आवंटित की जाएंगी, जिससे बेरोजगार महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा।नगर निगम ने कोर एरिया में ई-कार्ट चलाने की घोषणा की है, जिससे प्रतिबंधित मार्गों पर सुगम आवाजाही सुनिश्चित हो सके। शहर में छह साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर साइकिल स्टैंड भी बनाए जाएंगे। सभी वार्डों में 1000 सोलर लाइटें स्थापित की जाएंगी। भरयाल में दो मेगावाट क्षमता का सोलर प्रोजेक्ट लगाया जाएगा।सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिस पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बालूगंज क्षेत्र में नगर निगम कर्मचारियों के लिए 34 करोड़ रुपये की लागत से 72 आवास बनाए जाएंगे। साथ ही पहली बार निगम अपने कर्मचारियों के लिए बीमा योजना शुरू करेगा, जिसके लिए कर्मचारियों से कोई प्रीमियम नहीं लिया जाएगा।

नगर निगम आय बढ़ाने के लिए आवासीय फ्लैट बनाकर बेचने की योजना भी तैयार कर रहा है। तारादेवी के पास वर्ल्ड क्लास वेलनेस सेंटर स्थापित किया जाएगा। सचिवालय से चौड़ा मैदान तक भूमिगत डक्ट बनाए जा रहे हैं, जिनमें फाइबर और पाइपलाइन बिछाने के लिए शुल्क लिया जाएगा।

शहर की जिन बावड़ियों का पानी पीने योग्य नहीं है, उनका उपयोग टॉयलेट फ्लशिंग के लिए किया जाएगा। बजट पेश करते हुए महापौर ने इसे ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि निगम आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्षदों ने हंगामा किया और सदन से बाहर चले गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गोहाना में सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने आया था

Summer express,गोहाना | पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक के पास  देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है, जो पानीपत जिले के गांव बुडशाम का रहने वाला था। पुलिस को मौके से...

बहादुरगढ़ की मंडियों में बारिश से बिगड़े हालात: गेहूं भीगा, उठान धीमा होने से बढ़ी किसानों की चिंता

Summer express,बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश के चलते क्षेत्र की अनाज मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। आसौदा और छारा मंडियों में गेहूं के बड़े ढेर खुले में पड़े हैं, जबकि उठान की...

बहादुरगढ़ रेलवे फुटओवर ब्रिज का अधूरा काम जल्द होगा पूरा, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Summer Express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से अधूरा पड़ा फुटओवर ब्रिज जल्द पूरा किए जाने की दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है। इसको लेकर रेलवे और नगर परिषद के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर...

पानीपत में 11 लाख रुपये के तेल की कथित चोरी :  टैंकर हादसे की आड़ में साजिश का शक, ड्राइवर-कंडक्टर पर केस दर्ज

Summer express,पानीपत| पानीपत में रिफाइनरी से तेल लेकर जा रहे एक टैंकर के पलटने और उसमें से लाखों रुपये का तेल गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए ड्राइवर और कंडक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। यह टैंकर पानीपत रिफाइनरी से हिमाचल प्रदेश के...

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.