Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

10 ग्राम सोने की कीमत 1,55,400 पार, चांदी ₹2,300 से ऊपर उछली

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान जारी रहा। MCX पर दोनों कीमती धातुएं हरे निशान पर कारोबार कर रही हैं। खबर लिखे जाने के समय सोने की कीमत 612 रुपए (0.40%) की तेजी के साथ 1,55,431 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,334 (0.97%) के उछाल के साथ 2,43,727 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी मजबूती के साथ कारोबार कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव और निवेशकों की सुरक्षित संपत्ति में बढ़ती मांग के कारण यह तेजी बनी हुई है।

राजधानी में हालात

नई दिल्ली में गुरुवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख देखा गया। सोना 1,58,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,60,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार के जानकारों ने बताया कि 99.9% शुद्ध सोना 1,950 रुपए (1.24%) की तेजी के साथ 1,58,650 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 18,000 रुपए (7.32%) बढ़कर 2,64,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर चांदी 1.03% बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति औंस और सोना थोड़ा बढ़कर 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने और चांदी में यह उछाल देखा गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.