Facebook-f Youtube X-twitter

पहाड़ी,पंजाबी और हिंदी गानों पर झूमे दर्शक,चौथी संध्या में वीर नारियों को मिला सम्मान

मंडी, धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी और बालीवुड गानों पर युवाओं ने खूब धमाल मचाया। कुमार साहिल, अरिन अरोड़ा व अर्शप्रीत कौर ने संध्या में शानदार प्रस्तुति से चार चांद लगा दिए। जबकि लोक गायिका ममता भारद्वाज ने भी खूब समा बांधा। 

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप कुमार पठानिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उनके साथ धर्मपुर के विधायक एवं शिवरात्रि आम सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। संध्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और शहीदों के परिजनों को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मान दिया गया। कुमार साहिल ने गुरूवंदना से आगाज करते हुए कई फिल्मी और पंजाबी गीत गाकर युवाओं को खूब नचाया।

इससे पहले मंडी शहर की दंपति जोड़ी अरिन व पार्श्व गायिका अर्शप्रीत ने अपने हिंदी, पहाड़ी व पंजाबी गीतों से धमाल मचाते हुए पंडाल में बैठे दर्शकों को खूब नचाया। दंपति के गानों पर मंडी वासी जमकर झूमे और सांस्कृतिक संध्या का भरपूर मनोरंजन किया। संध्या का आगाज रोजाना की तरह बीरी सिंह दल की ओर से शहनाई वादन से किया गया। ममता भारद्वाज ने भी अपने गानों से दर्शकों को खूब झुमाया।इसके अलावा पायल सूर्यवंशी, गौरव पठानिया, प्रवेश निहाल्टा, शारदा शर्मा, वीरेंद्र मल्होत्रा, नरेश भारद्वाज, सोनू, संजीव धीमान, टीम ब्लैक पेंथर, विवेक मौर्या, योर्स एचआर, विवेक राजटा, दीपक राही, भीष्मदेव और फिट ऑफ फायर ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.