हिसार। पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी के लिए निर्धारित की है।
सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी इंस्पेक्टर निर्मला ने केस से संबंधित दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए। ज्योति मल्होत्रा, जो हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की निवासी हैं, के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने 15 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
पुलिस जांच के दौरान आरोपित के मोबाइल फोन और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार डाटा रिकवर करने पर पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ हुई कथित चैट सामने आई थी।
फिलहाल हाई कोर्ट में जमानत पर फैसला सुरक्षित नहीं रखा गया है और मामले की सुनवाई 27 फरवरी को जारी रहेगी। जांच एजेंसियां साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।