Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत रेलवे स्टेशन के बुकिंग हाल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जीआरपी जांच में जुटी

सोनीपत |  शहर के रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बुकिंग हाल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 52 वर्ष बताई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह जब यात्री टिकट लेने के लिए बुकिंग हाल में पहुंचे तो एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। काफी देर तक कोई हरकत न होने पर लोगों को संदेह हुआ और तुरंत इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने वहां मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला स्वाभाविक मृत्यु का लग रहा है।

जांच अधिकारी के अनुसार मृतक ने सफेद रंग की शर्ट के ऊपर लाल शर्ट पहन रखी थी। इसके अलावा उसने सफेद इनर और काले रंग की पैंट पहनी हुई थी। उसके पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए, जिससे पहचान में कठिनाई आ रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया गया है। आसपास के थानों और लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.