Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत के राई में NH-44 पर भीषण हादसा, बस परिचालक की मौत

राई (सोनीपत) |  हरियाणा के सोनीपत जिले के राई क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमृतसर से दिल्ली आ रही वोल्वो बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे बस परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह करीब छह बजे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास फ्लाईओवर के निकट मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दुर्घटना में बस परिचालक अमन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल बस चालक निकेश को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। चालक और परिचालक दोनों अमृतसर के निवासी बताए गए हैं।

घायलों में दिल्ली के एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं, जो अमृतसर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस देर रात अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। राई क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर विस्तृत जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

आइआइटी में 10 प्रतिशत स्टूडेंट्स को बनाया जा रहा उद्यमी, हर महीने दी जा रही 15 हजार की फैलोशिप

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: केंद्र सरकार ने युवाओं को उद्यमशिलता की तरफ बढ़ने के लिए जो अभियान चलाया है उसमें अब आइआइटी मंडी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाने जा रहा है। आइआइटी मंडी ने तय किया है कि यहां जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे उनमें से 10 प्रतिशत को उद्यमिता की तरफ ले जाने की...

करनाल में रिश्तों का कत्ल: जमीन विवाद में पोते पर दादा की गोली मारकर हत्या का आरोप

Summer express, करनाल। राकेश कुमार शर्मा। हरियाणा के करनाल जिले के बड़ा गांव में जमीन विवाद ने एक परिवार को तबाह कर दिया। गांव में 70 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस सनसनीखेज वारदात को उनके ही पोते ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते...

गलत दिशा से आए डंपर के कारण अंबाला में स्कूल बस हादसा, 9 शिक्षिकाएं घायल

Summer express, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भानोखेड़ी फ्लाईओवर के नीचे गलत दिशा से आए मिट्टी से भरे डंपर को बचाने के प्रयास में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। इस हादसे में द स्कॉलर स्कूल की नौ महिला शिक्षिकाएं घायल...

हाइडल विभाग और खनन कारोबारी के बीच आधी रात सड़क पर विवाद, वीडियो वायरल

Summer express,यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के ताजेवाला क्षेत्र में देर रात हाइडल विभाग और एक खनन कारोबारी के बीच माइनिंग ट्रकों की आवाजाही को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हाइडल विभाग के निजी मार्ग पर ट्रकों के संचालन को लेकर विभाग के एक्सईएन और कारोबारी के बीच सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई, जिसका...

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.