Facebook-f Youtube X-twitter

मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या, सात माह बाद आरोपी गिरफ्तार

हिसार | हिसार जीआरपी पुलिस ने मोबाइल चोरी के संदेह में युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला करीब सात माह पुराना है, जिसे अब ट्रेस आउट किया गया है।

जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने उत्तर प्रदेश निवासी एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और घटना के समय अपने एक साथी के साथ पंजाब से हिसार आया था। रात के समय ट्रेन यात्रा के दौरान उसके साथी का मोबाइल फोन चोरी हो गया। ट्रेन में पास की सीट पर सो रहे एक युवक पर शक होने पर दोनों ने उसे पकड़ लिया और बेरहमी से मारपीट की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मारपीट के बाद कपड़े से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के इरादे से उसके हाथ बांध दिए गए और शव को हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस ने तकनीकी जांच और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.