Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में बेकरी से चोरी का मामला, सीसीटीवी से पकड़ा युवक

जालंधर |पंजाब के जालंधर के वेस्ट हलके स्थित भार्गव कैंप इलाके में एक बेकरी में हुई चोरी की घटना ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकरी से चॉकलेट और घी के डिब्बे चोरी करने वाले एक युवक को दुकानदारों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर पकड़ लिया। बाद में सार्वजनिक रूप से उसे शर्मिंदा किया गया, हालांकि माफी मांगने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए थे। मौका पाकर उन्होंने दो घी के डिब्बे और चॉकलेट बैग में रख लिए और बिना भुगतान किए वहां से निकल गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी।

फुटेज की जांच में यह भी सामने आया कि दो युवकों का एक समूह इलाके की अन्य बेकरी दुकानों को भी निशाना बना रहा था। न्यू कृष्णा बेकरी के संचालक नवदीप कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर भी इसी तरह की वारदात हो चुकी है। लगातार हो रही चोरियों के चलते दुकानदार सतर्क हो गए थे।

शुक्रवार शाम स्थानीय व्यापारियों ने सीसीटीवी के आधार पर एक युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वह पेशे से अकाउंटेंट है, लेकिन नशे की लत के कारण गलत रास्ते पर चल पड़ा। उसने कोट सदीक क्षेत्र से नशा लेने की बात भी कही।

घटना ने उस समय विवाद का रूप ले लिया जब मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने युवक के गले में फूलों के हार डालकर सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया। हालांकि कुछ लोगों ने इस कदम को कानून अपने हाथ में लेने जैसा बताया। बाद में युवक ने दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई कानून के तहत की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.