Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घरेलू विवाद से आहत नगर निगम कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, जांच शुरू

अमृतसर | शहर के चबाल रोड क्षेत्र में नगर निगम के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार उर्फ आशु नाहर के रूप में हुई है। वह नगर निगम में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था और नगर निगम ऑटो वर्कशॉप यूनियन का अध्यक्ष भी था।

बताया जा रहा है कि अश्विनी ने घरेलू विवाद से परेशान होकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रिया, साले सिकंदर, सास नीलम और दो रिश्तेदारों को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वह भावुक नजर आया और खुद को परेशान किए जाने की बात कही।

अश्विनी दो बेटियों (10 और 7 वर्ष) का पिता था। वीडियो में उसने अपनी बेटियों और परिवार से माफी मांगते हुए उनकी देखभाल की जिम्मेदारी अपने भाई को सौंपने की इच्छा जताई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले करीब छह महीनों से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अलमारी में मिले किसी सामान को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी, जो लगातार बढ़ती रही। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। इसके कुछ घंटों बाद तड़के करीब 3:30 बजे अश्विनी ने खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.