Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवरात्रि के समापन से पहले सजी ’’चौहटे री जातर’’, दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब

मंडी, धर्मवीर – छोटी काशी मंडी में पिछले सात दिनों से जारी भव्य देव समागम का आज समापन होने जा रहा है। समापन से पहले सभी देवी-देवता मंडी शहर के चौहटा बाजार में विराजे जहां देव दर्शनों के लिए लोगों का भारी हजूम उमड़ पड़ा। बता दें कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है कि शिवरात्रि के समापन वाले दिन सभी देवी-देवता मंडी शहर के चौहटा बाजार में विराजते हैं। इसे स्थानीय बोली में ’’चौहटे री जातर’’ कहा जाता है।

जो कोई व्यक्ति सप्ताह भर किन्हीं कारणों से देव दर्शन नहीं कर पाते वे इस दिन चौहटा बाजार आकर जरूर देव दर्शन करते हैं। 8 दिनों से टारना माता मंदिर में विराजे देव कमरूनाग भी इस दिन मंदिर से सीधे चौहटा बाजार आते हैं और उसके बाद सेरी चाणनी परिसर में बैठने के बाद अपने भक्तों के घरों की तरफ प्रस्थान करते हैं। प्रशासन की तरफ से डीसी मंडी ने भी देवी-देवताओं के पास शीष नवाया। स्थानीय निवासी होशियार चंद और चेत राम ठाकुर ने बताया कि यह मंडी शहर वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि एक साथ उन्हें इतने देवी-देवताओं के दर्शन और आशीवार्द लेने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि अब यह सभी वापिस लौट जाएंगे और फिर एक साल बाद ही यह मौका दोबारा से मिल पाएगा।

अधिकतर देवी-देवता इस जातर के बाद सीधे अपने निवास स्थानों की तरफ चले जाते हैं जबकि कुछ प्रमुख देवी-देवता अंतिम शाही जलेब में शिरकत करने के बाद वापिस लौटते हैं। देव कमरूनाग के देवलु ने बताया कि वे सप्ताह भर की पैदल यात्रा के बाद वापिस अपने मूल स्थान पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष शिवरात्रि पर आना और इसका हिस्सा बनना एक अलग अहसास करवाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश के कारण...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.