Facebook-f Youtube X-twitter

सलूणी विंटर लेक फेस्टिवल की दूसरी संध्या में गूंजे सुर, मुख्यातिथि रहे मुकेश रेप्सवाल

चम्बा, मंजूर पठान-:सलूणी के तलेरु स्थित बोटिंग प्वाइंट पर आयोजित सलूणी विंटर लेक फेस्टिवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजकों और स्थानीय प्रशासन ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय एवं बाहरी कलाकारों ने मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। आशीष ठाकुर, जितेंद्र पंकज शर्मा और भुवनेश भरत ने अपने लोकप्रिय गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं तनु ठाकुर फौलादी इंडियन बैंड की ऊर्जावान प्रस्तुति ने पूरे पंडाल का माहौल उत्साह से भर दिया। बैंड के गीतों पर युवा और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त चंबा सहित एडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते दिखे। कुछ अवसरों पर वे भी गीतों की धुन पर ताल मिलाते नजर आए, जिससे कार्यक्रम की रौनक और बढ़ गई। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का स्वागत किया।इस अवसर पर उपायुक्त ने एसडीएम सलूणी तथा उपमंडल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी।फेस्टिवल में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों की उपस्थिति रही। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सभी ने भरपूर आनंद उठाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.