Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हुआ छोटी काशी का भव्य देव समागम

मंडी, धर्मवीर – बीते एक सप्ताह से जारी छोटी काशी का भव्य देव समागम रविवार को तीसरी एवं अंतिम शाही जलेब के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की। उनके साथ पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य विधायक विशेष रूप से मौजूद रहे। सर्वप्रथम राज्यपाल को पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद उन्होंने राज माधव राय मंदिर मंे जाकर विधिवत पूजा अर्चना की। उपरांत इसके राज माधव राय की पालकी के साथ महोत्सव की तीसरी एवं अंतिम शाही जलेब की शुरूआत हुई।

 अंतिम जलेब राज माधव राय मंदिर से शुरू होकर चौहटा बाजार, मोती बाजार, समखेतर और बाबा भूतनाथ मंदिर से होती हुई पड्डल मैदान में जाकर संपन्न हुई। अंतिम जलेब में भी देवलू अपने देवी-देवताओं के साथ झूमते-नाचते और गाते हुए शामिल हुए। लोगों में जलेब को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग इस भव्य और अलौकिक नजारे को देखने के लिए मौजूद रहे। पड्डल मैदान में जलेब के पहुंचने के साथ ही राज्यपाल ने शिवरात्रि ध्वज उतारकर इसके विधिवत समापन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि छोटी काशी से नाम से विख्यात मंडी शहर अपनी स्थापना के 500वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है, जोकि इस नगर के स्मृद्धशाली इतिहास की विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान शिव की साधना कभी भंग नहीं होती वैसे ही छोटी काशी मंडी की 500 वर्षों की अनवरत साधना भंग नहीं हुई है, ये हमेशा चल रही है और आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने इसके लिए मंडी के लोगों को बधाई दी। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और सभ्यता को कायम रखने का आहवान भी किया।

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केंद्र सरकार द्वारा एआई के क्षेत्र में उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हुए कहा कि अगर एआई के माध्यम से पशुओं का उपचार हो सकता है तो आने वाले समय में इसके माध्यम से प्राकृतिक संपदा को भी सुरक्षित रखने में काफी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इस नई तकनीक का लाभ निश्चित रूप से हिमाचल जैसे राज्य को भी मिलेगा और केंद्र सरकार की तरफ से इस पर जो भी योजना बनाई जाएगी उसमें हिमाचल का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।

महोत्सव के समापन पर राज्यपाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए डीसी मंडी अपूर्व देवगन सहित समस्त जिला प्रशासन की प्रशंसा की और सभी को इसके लिए बधाई दी। इस मौके पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर, करसोग के विधायक दीपराज भंथल और सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.