Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

फाजिल्का I जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1 बजे रोटी चौक के पास हुआ, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उदय, उसके सगे भाई विशाल और उनके दोस्त रमन ने दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान अनमोल और रोशन के रूप में हुई है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.