Facebook-f Youtube X-twitter

वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन, कार्डियक अरेस्ट से कोलकाता में ली अंतिम सांस

नई दिल्लीI पश्चिम बंगाल की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का सोमवार तड़के कोलकाता में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। साल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल में रात करीब 1:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुकुल रॉय लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रमुख रणनीतिकार रहे। पार्टी के गठन के बाद संगठन को मजबूत करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे, जिनमें दल-बदल और उससे जुड़ी कानूनी चुनौतियां भी शामिल रहीं।

सेहत बिगड़ने के बाद सक्रिय राजनीति से दूरी

पिछले कुछ वर्षों से खराब स्वास्थ्य के कारण वह सक्रिय राजनीति से दूर थे। वर्ष 2023 की शुरुआत में चिकित्सकों ने बताया था कि वह डिमेंशिया और पार्किंसंस जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक क्षमता प्रभावित हुई थी।

मार्च 2023 में हाइड्रोसेफेलस के इलाज के लिए उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी। जुलाई 2024 में घर पर गिरने से सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद ब्लड क्लॉट हटाने के लिए एक और ऑपरेशन हुआ। इसके बाद उनकी सेहत लगातार गिरती चली गई। वह मधुमेह, सांस संबंधी दिक्कत और लगातार उच्च ब्लड शुगर स्तर से भी पीड़ित थे।

लंबा राजनीतिक सफर

मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे और पार्टी नेतृत्व के करीबी माने जाते थे। वह संप्रग-2 सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री और जहाजरानी राज्य मंत्री रहे। 2006 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए और 2009 से 2012 तक सदन में पार्टी के नेता की जिम्मेदारी निभाई।

वर्ष 2017 में मतभेदों के चलते उन्होंने भाजपा का रुख किया, जहां उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद वह पुनः तृणमूल कांग्रेस में लौट आए।

उनके निधन से पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.