Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डोमिनोज की फर्जी फ्रेंचाइजी के नाम पर 6 करोड़ की साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

रोहतक I रोहतक में डोमिनोज की नकली फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने छह माह के भीतर करीब छह करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब और बिहार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, विजय नगर निवासी कारोबारी रमन गोयल ने शिकायत दी थी कि वह गोहाना में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था। 13 नवंबर 2025 को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को जुबिलेंट फूड वर्क्स लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया।

आरोपी ने फ्रेंचाइजी प्रक्रिया के नाम पर अलग-अलग मदों में रकम जमा कराने को कहा। पहले 2,65,500 रुपये, फिर सरकारी एनओसी के नाम पर 5,75,000 रुपये और साइट विजिट से पहले लाइसेंस शुल्क के रूप में 9,55,000 रुपये मांगे गए। शक होने पर रमन गोयल नोएडा स्थित कंपनी कार्यालय पहुंचे, जहां जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए। तब तक उनसे 8,40,500 रुपये की ठगी हो चुकी थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड बरामद किए हैं। बरामद डेबिट कार्ड की जांच में सामने आया कि इन खातों में छह माह के दौरान करीब छह करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। संबंधित बैंक खातों से जुड़े मामलों में देशभर में लगभग 30 ऑनलाइन एफआईआर दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...

पंजोखरा साहिब विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, सिख संगत ने SP से की मुलाकात

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर सोमवार को सिख संगत के सदस्यों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। संगत ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.