Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

14.63 लाख पंजीकरण, नई नियुक्तियां सिर्फ 16,863; प्लेसमेंट दर पर बहस

चंडीगढ़ |  हरियाणा में सरकारी और अनुबंध आधारित नौकरियों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में अब तक 14,63,488 युवाओं ने पंजीकरण कर नौकरी की मांग की है, लेकिन निगम के माध्यम से केवल 1,13,914 युवाओं को ही रोजगार मिल सका है।

यह आंकड़े युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने विधानसभा में प्रस्तुत किए। कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने अतारांकित प्रश्न के जरिए HKRN के अधीन कार्यरत कर्मचारियों और पंजीकृत युवाओं का विस्तृत ब्यौरा मांगा था।

‘रजिस्ट्रेशन बनाम रोजगार’ पर उठे सवाल

आदित्य सुरजेवाला ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजीकरण और वास्तविक रोजगार के बीच बड़ा अंतर है। उन्होंने बताया कि HKRN के तहत कार्यरत 1,13,914 कर्मचारियों में से 97,051 कर्मचारी पहले से विभिन्न विभागों में कार्यरत थे और उन्हें केवल पोर्ट किया गया है। नई नियुक्तियों की संख्या मात्र 16,863 है।

इस आधार पर फ्रेश प्लेसमेंट की दर करीब 1.15 प्रतिशत बैठती है, जबकि पोर्टिंग सहित कुल प्लेसमेंट लगभग 7.8 प्रतिशत के आसपास है। विपक्ष ने इसे कौशल विकास और रोजगार सृजन के दावों के विपरीत बताया और प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

हिसार सबसे आगे, फरीदाबाद सबसे पीछे

अनुबंध आधारित नौकरियों के लिए सबसे अधिक पंजीकरण हिसार जिले से (1,46,545) हुए हैं। इसके बाद जींद (1,20,718) और भिवानी (1,00,244) का स्थान है।

सबसे कम पंजीकरण फरीदाबाद (23,723), गुरुग्राम (27,477) और पंचकूला (30,312) से दर्ज किए गए हैं।

तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों पर बड़ी प्रतिस्पर्धा

पिछले वर्ष अगस्त में आयोजित तृतीय श्रेणी पदों के लिए 13.47 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 92 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 8.12 लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

वहीं, 15 लाख से अधिक युवा चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आयोजित होने वाली सीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग फिलहाल विभिन्न श्रेणियों में 12 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चला रहा है। इसके अलावा जल्द ही 10 हजार और पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी किए जाने की तैयारी है। अगले सप्ताह चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए सीईटी का शेड्यूल घोषित होने की संभावना है।

सरकारी आंकड़ों के बीच रोजगार के अवसर और युवाओं की उम्मीदों को लेकर सियासी बहस तेज होती जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...

पंजोखरा साहिब विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, सिख संगत ने SP से की मुलाकात

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर सोमवार को सिख संगत के सदस्यों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। संगत ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.