Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में 10वीं गणित का पेपर लीक, सात पर केस दर्ज

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की गणित परीक्षा के पहले ही दिन पेपर लीक होने का मामला सामने आया है। रानीला परीक्षा केंद्र से प्रश्न-पत्र की फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी गई। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई थी और कुछ ही समय बाद प्रश्न-पत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं।

वायरल हुआ प्रश्न-पत्र दोपहर शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार के संज्ञान में पहुंचा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राकवमावि रानीला-02 के कमरा नंबर 2 और 3 से प्रश्न-पत्र की फोटो खींचकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल राजेश गुप्ता, चीफ सुपरिंटेंडेंट अनीता, सेंटर सुपरिंटेंडेंट जयभगवान, सुपरवाइजर विनोद पीटीआई और राजबीर टीजीटी सहित कुल सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके अलावा जांच के दौरान दो परीक्षार्थियों की पहचान भी कर ली गई है, जिनके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

उधर चरखी दादरी के एसपी अर्श वर्मा ने मामले में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल नरेश और ईएचसी जयकिशन को निलंबित कर दिया है। पुलिस और शिक्षा बोर्ड पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

इसी बीच बोर्ड ने जानकारी दी कि 27 फरवरी को 12वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान तथा डीएलएड द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) विषय की परीक्षा प्रदेश के 1158 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में करीब 1,17,427 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...

पंजोखरा साहिब विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, सिख संगत ने SP से की मुलाकात

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर सोमवार को सिख संगत के सदस्यों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। संगत ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.