Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की सुनी समस्याएं

अम्बाला |  पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने वीरवार को जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने बारे निर्देश दिए।

पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि लोगों द्वारा विकास कार्यो से सम्बधिंत जो कार्य बताए गए है उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी निंरतरता में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। आगे भी विकास कार्यों को निंरतरता मे करवाते हुए अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।

जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों ने बिजली बिल से सम्बधिंत समस्या बारे, गलियों व नालियों के निर्माण कार्य, फिरनी बनवाने बारे तथा अन्य समस्याओं बारे लोगों ने अपनी समस्याओं को पूर्व राज्यमंत्री के समक्ष रखा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और कुछ समस्याओं बारे उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र समाधान किए जाने बारे कहा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। 

इस मौके पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह उगाड़ा, मंडल अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, मनीष आनन्द,अमन सूद,गुरजंट सिंह,भाजपा पदाधिकारी हितेष जैन, रितेश गोयल,संजीव गोयल टोनी, राजेश मेहत्ता, शोभा पुनिया, बीनू गर्ग,अशोक गुलाटी, अजय चावला,मुकेश शर्मा,शेर सिंह,अमरजीत सिंह,रघुबीर सिंह, अम्बाला क्लब के चेयरमैन संजय सेठी, रोमी ग्रोवर के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

गांव जंधेड़ी-सेगता में बढ़ा भाजपा का कुनबा

अंबाला शहर में भारतीय जनता पार्टी को दिन प्रतिदिन मजबूती मिल रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और अंबाला शहर में पूर्व मंत्री असीम गोयल के प्रयासों से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज सेगता और जंधेड़ी गांव से कई लोग भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।

गांव सेगता से कर्मवीर सिंह,गगन शर्मा,वकील कुमार, जसवीर सिंह भाविक सिंह,जीतराम,सुभाष सिंह और गांव जंधेड़ी से कुलदीप सिंह,संजीव कुमार,अभिषेक, करनैल सिंह भाजपा में शामिल हुए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.