Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में रेलवे कॉलोनी से दो साल की मासूम बरामद, परिजनों की तलाश जारी

अंबाला  | हरियाणा के अंबाला से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां रेलवे कॉलोनी में दो वर्ष की एक बच्ची अकेली रोती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लिया। फिलहाल चाइल्ड वेलफेयर विभाग उसके परिजनों की तलाश में जुटा है।

मामला अंबाला कैंट के पड़ाव थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने रेलवे कॉलोनी में एक नन्ही बच्ची को अकेले बैठकर रोते देखा। काफी देर तक आसपास पूछताछ करने के बावजूद जब उसके अभिभावकों का पता नहीं चला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले गई। आसपास के क्षेत्र में काफी समय तक उसके परिजनों की तलाश की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसे लेने या पहचानने के लिए सामने नहीं आया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्ची को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर दिया गया।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की चेयरपर्सन रंजीता ने बताया कि बच्ची फिलहाल सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि कोई इस बच्ची को पहचानता है या उसके परिजनों के बारे में जानकारी रखता है तो संबंधित विभाग से संपर्क करे। पुलिस और बाल कल्याण विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.