Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनाडा में सड़क हादसे में यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक की मौत

यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान उधम प्रीत सिंह (24) पुत्र गुरविंद्र सिंह, निवासी छोटा मॉडल टाउन, यमुनानगर के रूप में हुई है। उधम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और वर्ष 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। वह इन दिनों ब्रैम्पटन में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रहा था।

परिजनों के अनुसार उधम के पिता गुरविंद्र सिंह शहर में “सिंह कलर लैब” नाम से फोटोग्राफी का व्यवसाय करते हैं। बेटे के बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने वर्ष 2021 में जमीन बेचकर उसे कनाडा भेजा था। परिवार का कहना है कि उधम बचपन से ही विदेश में पढ़ाई कर आगे बढ़ने का सपना देखता था और उसी को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था।

बताया जा रहा है कि काम से दो दिन की छुट्टी मिलने पर उधम अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरांटो घूमने के लिए निकला था। टोरांटो के पास उनकी कार की सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे की सूचना परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी शोक की लहर फैल गई है। परिवार ने सरकार से उधम का शव जल्द भारत लाने की मांग की है।

परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था और परिवार के साथ समय बिताकर वापस कनाडा लौट गया था। उसने इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बनाई थी। हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी, जिसमें वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरांटो घूमने जाने की बात कर रहा था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...

जेएसी अम्बाला रीजन ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार’

Summer express, अम्बाला छावनी, (अंकुर कपूर)। जेएसी अम्बाला रीजन द्वारा महिलाओं के लिए विशेष तीज उत्सव ‘सावन की मल्हार – महिलाओं के नाम एक शाम’ का भव्य आयोजन पाम होटल, अम्बाला कैंट में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, खेलों एवं नृत्य प्रस्तुतियों का आनंद...

पंजोखरा साहिब विवाद में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, सिख संगत ने SP से की मुलाकात

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर सोमवार को सिख संगत के सदस्यों ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से मुलाकात की। संगत ने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.