Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

4 ITI में बन रही एआई लैब, केंद्र ने जारी की है 2 करोड़ 80 लाख की धनराशि

मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के आईटीआई संस्थानों में एआई लैब्स स्थापित की जा रही हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2 करोड़ 80 लाख का बजट जारी कर दिया है और तकनीकी शिक्षा विभाग ने इस दिशा में अगला कार्य भी शुरू कर दिया है। प्रत्येक आईटीआई को एआई लैब बनाने के लिए 70 लाख का बजट दिया गया है।

तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई के बारे में तभी सही प्रशिक्षण दिया जा सकेगा जब इसका आधारभूत ढांचा उपलब्ध होगा। जो लैब्स बन रही हैं उनके माध्यम से युवाओं को एआई तकनीक की बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा। इन लैब्स में आधुनिक सुविधाएं होंगी जो एआई के प्रशिक्षण में मददगार साबित होंगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इन एआई लैब्स का निर्माण किया जा रहा है। मंडी जिला की आईटीआई सुंदरनगर, कांगड़ा जिला की शाहपुर, हमीरपुर जिला की रैल और आईटीआई सोलन में यह लैब्स स्थापित की जा रही हैं। अक्षय सूद ने बताया कि 10 और आईटीआई व 2 पॉलिटेक्टिन कॉलेजों में भी ऐसी ही एआई लैब्स स्थापित करने की योजना बनाकर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मौजूदा वित्त वर्ष में ही इसके निर्माण के लिए केंद्र सरकार से धन की स्वीकृति मिल जाएगी और यह निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.