Facebook-f Youtube X-twitter

ब्लिंकिट डिलीवरी ब्वाय को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस जांच शुरू

यमुनानगर। शहर में ब्लिंकिट के एक डिलीवरी ब्वाय को बंधक बनाकर डंडों से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक और कार की हल्की टक्कर के बाद कुछ युवकों ने डिलीवरी ब्वाय को जबरन कार में बैठाया, सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी पिटाई की और बाद में धमकी देकर फरार हो गए।

सेक्टर-18 निवासी हरविंद्र कुमार ने बताया कि उसने करीब 20 दिन पहले ही ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वाय के रूप में काम शुरू किया था। वह एक ऑर्डर की डिलीवरी देने के लिए निकला था। जब वह जिंदल अस्पताल के पास पहुंचा तो उसकी बाइक की टक्कर एक ऑडी कार से हो गई।

टक्कर के बाद कार चालक ने वाहन साइड में लगाकर उससे बातचीत की। हरविंद्र के अनुसार उसने चालक से माफी भी मांगी, लेकिन चालक ने कहा कि इस मामले में उसके मालिक से घर जाकर बात करनी होगी। आरोप है कि बात करने के बहाने उसे कार में बैठा लिया गया और सेक्टर-18 में एक सूने मकान में ले जाया गया।

वहां पहले से मौजूद चार-पांच युवकों ने उसे जमीन पर गिराकर बांस के डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपितों ने उसे गंभीर रूप से पीटने के साथ यह धमकी भी दी कि यदि उसने इस घटना की शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

मारपीट के बाद आरोपी उसे जिंदल अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने कार्यालय पहुंचा और साथियों के साथ सेक्टर-17 थाना में पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों की निंदा की, सुरक्षित नौवहन और वैश्विक व्यापार बहाल करने की मांग

Summer express, न्यूयॉर्क | भारत ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध और सुरक्षित नौवहन तथा वैश्विक व्यापार को जल्द बहाल करने की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कहा...

तलाक से पहले पूर्व वर्जीनिया गवर्नर ने पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

Summer express, वर्जीनिया  | अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर जस्टिन फेयरफैक्स ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में चल रहा था और...

लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा: चंडीगढ़ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

Summer express, लुधियाना  | लुधियाना में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।...

ऊना में कैफे की किचन में भीषण आग,लाखों का नुकसान

Summer express/ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हमीरपुर रोड पर स्थित एक कैफे की किचन में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.