Facebook-f Youtube X-twitter

सोने-चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर सोना ₹1.60 लाख पार, चांदी भी उछली

नई दिल्ली |घरेलू सर्राफा और वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद आज दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव लगभग 1,60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया।

वहीं चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। MCX पर चांदी का वायदा भाव करीब 6,847 रुपये की तेजी के साथ लगभग 2,74,709 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में तेजी का रुख वैश्विक संकेतों और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी से जुड़ा माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 5,201.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,194.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोना करीब 6 डॉलर की बढ़त के साथ 5,200 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। इस वर्ष सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है।

चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर इसका वायदा भाव 88.06 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछले बंद भाव 86.99 डॉलर से अधिक था। कारोबार के दौरान चांदी में करीब 2.80 डॉलर की तेजी दर्ज की गई और यह लगभग 89.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखाई दी। इस साल चांदी 121.79 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुकी है।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी के कारण फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी रह सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.