मोहित सैनी , गुरुग्राम | सोहना की ईश्वर कॉलोनी, वार्ड 21 में जबरन जमीन पर कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है। सुनील, अमन और रेशम ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उनके घर पर आकर जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना शुरू कर दिया, जिसके विरोध में उन्होंने मारपीट और गाली-गलौज की।
पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ छेड़छाड़ भी की और जबरन जमीन पर दीवार बनाने की कोशिश की। जैसे ही इस बात की भनक परिवार के लोगों को लगी, सभी वहाँ इकट्ठे होने लगे और बीच-बचाव किया, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आईं।
इस मामले को लेकर मौके पर पुलिस को 112 पर फोन किया गया, और पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पीड़ितों द्वारा पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। इस मामले को लेकर जब एचसी इकबाल से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी पीड़ितों द्वारा शिकायत दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।