Facebook-f Youtube X-twitter

हिसार से 24 अप्रैल को चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, दक्षिण भारत तीर्थों के दर्शन

हिसार। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा अब हिसार से और भी आसान हो जाएगी। भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए भारत गौरव पर्यटक विशेष ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 24 अप्रैल से फिरोजपुर से चलकर हिसार होते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक जाएगी।

यह विशेष ट्रेन फिरोजपुर रेलवे जंक्शन से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 1 बजे हिसार जंक्शन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे के सफर के लिए रवाना हो जाएगी। इस ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्रीशैलम क्षेत्र, मार्कापुर) सहित दक्षिण भारत के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के अनुसार यह यात्रा पैकेज 12 रात और 13 दिन का होगा। यात्रियों को ट्रेन यात्रा के साथ होटल में ठहरने, तीर्थ स्थलों तक एसी बस से लाने-ले जाने और भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

यात्रियों के लिए दो श्रेणियों में पैकेज निर्धारित किए गए हैं। स्टैंडर्ड श्रेणी में प्रति यात्री 35,995 रुपये और 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए 32,395 रुपये का पैकेज रखा गया है। वहीं कंफर्ट श्रेणी में प्रति यात्री 41,750 रुपये तथा बच्चों के लिए 37,575 रुपये तय किए गए हैं।

यह ट्रेन फिरोजपुर, बठिंडा, सिरसा, हिसार, जाखल, लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर और झांसी समेत कई स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे के अनुसार इस सेवा से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

918 दिनों का सब्र टूटा: शिमला में दृष्टिहीनों का उग्र प्रदर्शन, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पिछले 918 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे दृष्टिहीन युवाओं का गुस्सा मंगलवार को खुलकर सामने आया। सचिवालय के बाहर एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए शर्ट उतारकर रोष प्रकट किया। इस दौरान पुलिस के...

कोटकपूरा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

Summer express, फरीदकोट | पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में नशा तस्करी में शामिल आरोपियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत पुलिस और सिविल प्रशासन की संयुक्त टीम ने जीवन सिंह नगर में एक अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार,...

पीएम मोदी के काशी दौरे से पहले वाराणसी में तैयारियां तेज, 6500 करोड़ की परियोजनाओं पर मुहर संभव

Summer Express, वाराणसी  | वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित 28 अप्रैल के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे और विभिन्न परियोजनाओं तथा सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ...

चेस्टर हिल विवाद: राजनीति गरमाई, भाजपा  ने की निष्पक्ष जांच की मांग 

Summer express/शिमला: बहुचर्चित चेस्टर हिल प्रकरण को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने मामले में सामने आए तथ्यों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में बड़े पैमाने पर जमीन खरीद से जुड़े...

बिलासपुर में टीबी के खिलाफ बड़ा अभियान, 263 गांवों में होगी व्यापक जांच

बिलासपुर,सुभाष-:जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को तेज गति से लागू किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि इस पहल के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समय पर जांच सुनिश्चित की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.