Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉडल टाउन में जीजा पर चाकू से हमला, मां-भाभी से मारपीट

सोनीपत I सोनीपत के मॉडल टाउन इलाके में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक पर उसके साले ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पेट पर चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान ससुराल पक्ष ने युवक की मां और भाभी के साथ भी मारपीट की तथा भाभी के कानों से कुंडल छीन लिए। घायल युवक को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है।

खरखौदा निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी 18 फरवरी को अपने मायके मॉडल टाउन, सोनीपत आई थी। पत्नी के फोन पर वह उसे लेने ससुराल पहुंचे। वहां पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

शाहरुख के अनुसार, रविवार सुबह वह पत्नी के दादा को साथ लेकर खरखौदा स्थित अपने घर लौट आए। इसके बाद वह अपने पिता सलीम, मां कनीज और भाभी छम्मो के साथ दोबारा ससुराल पहुंचे। जैसे ही वे घर के अंदर दाखिल हुए, साले ने कथित तौर पर चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनकी मां और भाभी के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.