Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बजट सत्र में खेल सुविधाओं पर घमासान, 16.38 करोड़ जारी

पंचकूला I विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश में खेल ढांचे की बदहाल स्थिति को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्टेडियमों की खराब हालत, सुविधाओं की कमी और संसाधनों के अभाव का मुद्दा उठाया। आरोप लगाया गया कि खिलाड़ी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, जबकि बजट का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने सदन में विस्तृत जवाब देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से 21 फरवरी 2026 तक खेल निदेशालय और जिला खेल विभागों को कुल 16 करोड़ 38 लाख रुपये जारी किए गए। इसमें से 8 करोड़ 29 लाख रुपये सीधे जिलों को और 8 करोड़ 9 लाख रुपये निदेशालय को दिए गए। हालांकि, 88 लाख 86 हजार 476 रुपये की राशि अब तक खर्च नहीं हो सकी।

इसी बिंदु पर कांग्रेस विधायकों आफताब अहमद, कुलदीप वत्स, विनेश फोगाट और आदित्य सुरेजवाला ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब विभाग के खाते में धन उपलब्ध है तो सुविधाओं की कमी का हवाला क्यों दिया जाता है। उनका आरोप था कि अधिकारी न तो जनप्रतिनिधियों की सुनते हैं और न ही उपलब्ध बजट का समय पर उपयोग करते हैं, जिससे खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ता है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर यह राशि लैप्स होने की आशंका भी जताई गई।

जिलेवार आंकड़ों के अनुसार, पंचकूला को सर्वाधिक और नूंह को सबसे कम राशि आवंटित की गई। कई जिलों में स्वीकृत धनराशि का पूरा उपयोग न हो पाना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। विपक्ष ने मांग की कि खेल बजट का पारदर्शी और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.