Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नक्सल ऑपरेशन में घायल होने के बाद भी डटे रहे रोहतक के अजय मलिक

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मोखरा के रहने वाले और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में कमांडेंट अजय मलिक ने पश्चिम बंगाल के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया। अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में घायल होने के बावजूद उन्होंने जवानों का नेतृत्व करते हुए मोर्चा संभाले रखा। फिलहाल उनका उपचार दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ को सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र के मरांग पोंगा जंगल में नक्सली सक्रिय हैं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया। तड़के करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

मुठभेड़ के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट अजय मलिक आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर घायल हो गए। विस्फोट काफी शक्तिशाली था, लेकिन घायल होने के बावजूद उन्होंने संयम बनाए रखा और जवानों को सुरक्षित तरीके से मोर्चा संभालने के निर्देश दिए। इसी दौरान सुबह करीब दस बजे हुई दूसरी मुठभेड़ में कांस्टेबल विक्रम यादव भी गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

अजय मलिक इससे पहले भी कई अभियानों में अपनी बहादुरी का परिचय दे चुके हैं। कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान साहसिक कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा जम्मू में खाई में गिरी बस से कई लोगों की जान बचाने पर उन्हें राष्ट्रपति जीवन रक्षा पदक भी मिल चुका है।

झारखंड में कई बड़े नक्सली कमांडरों के खिलाफ अभियानों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खास बात यह है कि उनकी पत्नी पूजा मलिक भी सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट हैं और दोनों देश सेवा में समर्पित हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.