Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा बजट 2026-27 में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने और महाग्राम योजना पर जोर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में राज्य में पेयजल उपलब्धता बढ़ाने, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने और शोधित पानी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जल प्रबंधन को बेहतर बनाना और लोगों को पर्याप्त व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।

सरकार ने इस क्षेत्र के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पेयजल और सीवरेज से जुड़े कार्यों के लिए लगभग 5,469.22 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर करीब 5,912.02 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस प्रकार बजट में लगभग 8.10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने महाग्राम योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत विभिन्न जिलों से एक-एक गांव को महाग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गांवों में शहरी क्षेत्रों की तरह प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 135 लीटर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। योजना के तहत गंगवा, फरल, फतेहपुर, सीसवाल, सिवान, ढांड, ददलाना, चुकलाना और जमालपुर जैसे गांवों को शामिल किया गया है।

इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग 150 किलोमीटर लंबी पुरानी सीवर लाइनों को बदलने की योजना बनाई गई है। सरकार उद्योगों और सीवरेज से निकलने वाले पानी को शोधित कर उसे सिंचाई सहित अन्य कार्यों में उपयोग करने पर भी जोर दे रही है, जिससे शुद्ध पेयजल की मांग को कम किया जा सके।

सरकार ने 31 दिसंबर 2028 तक शोधित पानी का 100 प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के 445 जल टैंकों को ईंट लाइनिंग से आरसीसी लाइनिंग में बदला जाएगा, ताकि जल भंडारण व्यवस्था अधिक सुरक्षित और टिकाऊ बन सके।

वर्ष 2026-27 के दौरान हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 44 जल टैंकों का निर्माण या सुधार आरसीसी संरचना के साथ किया जाएगा। इसके बाद आगामी वर्षों में अन्य जिलों में भी इस योजना का विस्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पुरानी पेंशन और पदोन्नति की मांग को लेकर पूर्व अर्द्धसैनिकों का हल्ला बोल, 12 से 18 नवंबर तक दिल्ली में करेंगे भूख हड़ताल

शिमला, संजू -:देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर आंतरिक सुरक्षा तक अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व अर्द्धसैनिकों ने अब अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुरानी पेंशन की बहाली, समयबद्ध पदोन्नति, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और पुनर्वास समेत कई लंबित मांगों को लेकर अर्द्धसैनिक संगठनों ने आंदोलन का ऐलान...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

60 महिला मंडलों के भाजपा में शामिल होने का दावा Summer express/शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार...

ट्रंप की चेतावनी: डेमोक्रेट्स जीते तो अमेरिका में आ सकती है 1929 जैसी आर्थिक मंदी

Summer express, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मध्यावधि चुनावों को अपनी सरकार के लिए अहम परीक्षा बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि डेमोक्रेटिक पार्टी जीतती है, तो अमेरिका को 1929 जैसी गंभीर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है। मिसिसिपी में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने रिपब्लिकन मतदाताओं से पार्टी...

पंजाब में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, नौ जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में गिरावट के कारण...

तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, बीमारी का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मियों पर किया हमला

Summer express, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कैदियों ने बीमारी का बहाना बनाकर जेल कर्मचारियों को अपने पास बुलाया और फिर अचानक उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने फरार कैदियों की तलाश में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.