Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फिरोजपुर रेल मंडल की कार्रवाई: फरवरी में 36 हजार यात्रियों से 2.51 करोड़ जुर्माना वसूला

लुधियाना |  फिरोजपुर रेल मंडल ने फरवरी माह में टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट और नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की। इस अभियान के तहत कुल 36,282 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे ने लगभग 2.51 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री, अनियमित टिकट पर सफर करने वाले लोग, बिना बुकिंग के सामान ले जाने वाले यात्री, स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने जैसे मामलों को शामिल किया गया।

मंडल के अनुसार फरवरी 2026 तक के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की तुलना में 3 प्रतिशत अधिक आय अर्जित कर विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह सफलता टिकट जांच दल की सतर्कता और निरंतर अभियान का परिणाम है।

रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरवरी महीने में ऐसे 344 मामलों में कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों से 57 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, अनुशासित और स्वच्छ यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है।

वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि टिकट जांच अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.