Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया वीजा विवाद से परेशान युवक ने लगाई फांसी, चार के खिलाफ केस दर्ज

कैथल। जिले के बाबा लदाना गांव में 30 वर्षीय युवक मनीष ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर पत्नी, ससुराल पक्ष और एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के भाई बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पहले मनीष की शादी जींद जिले के पीपलथा गांव निवासी तमन्ना से हुई थी। शादी के समय ससुराल पक्ष ने शर्त रखी थी कि विवाह के बाद दोनों को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाएगा। इसके बाद परिवार ने वीजा प्रक्रिया शुरू करवाई। तमन्ना का वीजा मंजूर हो गया, जबकि मनीष का वीजा स्वीकृत नहीं हो सका। शादी के करीब दो महीने बाद तमन्ना ऑस्ट्रेलिया चली गई, जबकि मनीष भारत में ही रह गया।

परिजनों के अनुसार, मनीष ने अपना वीजा लगवाने के लिए एजेंट को करीब 60 से 70 लाख रुपये भी दिए थे, लेकिन एजेंट हर बार किसी न किसी कारण से प्रक्रिया टालता रहा। इस बीच शुरू में तमन्ना उससे बातचीत करती रही, लेकिन कुछ समय बाद उसने संपर्क करना भी बंद कर दिया। आरोप है कि हाल ही में तमन्ना ने मनीष से कहा कि वह दूसरी शादी कर ले और वह ऑस्ट्रेलिया में अकेले ही रहेगी।

बलविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि जब मनीष ने इस बारे में ससुराल पक्ष से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने उसे धमकाया और दूसरी शादी करने के लिए कह दिया। इस पूरे घटनाक्रम से मनीष मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था।

पुलिस के अनुसार उसने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संगतपुरा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार की शिकायत पर पत्नी तमन्ना, उसके पिता दयाचंद, भाई आकाश और एजेंट हवा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...

पलवल के हथीन में 80 सीसीटीवी कैमरों से मजबूत होगी शहर की सुरक्षा व्यवस्था

Summer express, पलवल। हथीन शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नगर पालिका ने व्यापक सीसीटीवी निगरानी परियोजना शुरू की है। करीब 11.76 लाख रुपये की लागत से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और प्रवेश मार्गों पर कुल 80 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य अपराधों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.