Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरनाला में नामी बेकरी पर छापा, केक के सैंपल फॉरेंसिक जांच को भेजे

बरनाला। लोगों की सेहत से जुड़ी लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए पंजाब सरकार के सेहत विभाग ने शहर की एक नामी बेकरी पर औचक कार्रवाई की। कच्चा कॉलेज रोड स्थित ‘केकरी’ नामक प्रतिष्ठान में विभागीय टीम ने छापेमारी कर केक के सैंपल लिए और पहली मंजिल पर चल रही वर्कशॉप में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की।

सेहत विभाग के इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई नगर पार्षद नरेंद्र गर्ग नीटा की लिखित शिकायत के आधार पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बेकरी से खरीदे गए केक से दुर्गंध आ रही थी और वह खाने योग्य नहीं था। जनहित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तत्काल जांच शुरू की।

निरीक्षण के दौरान रसमलाई केक के सैंपल भरकर प्रयोगशाला में भेजे गए। अधिकारियों ने पाया कि जिस स्थान पर केक तैयार किए जा रहे थे, वहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। तैयार केक के ऊपर गंदा कपड़ा रखा हुआ मिला, जिसे विभाग ने गंभीर लापरवाही माना और प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी।

जांच के दौरान बेकरी प्रबंधन आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। विभाग ने केक बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की शुद्धता संबंधी रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल प्रमाणपत्र और कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग की थी, जो मौके पर उपलब्ध नहीं थे। दस्तावेजों की कमी को लेकर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि लैब रिपोर्ट में सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहर के अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को भी स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.