Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा ने सुक्खू सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का लगाया आरोप

सिरमौर,3 मार्च -:सिरमौर जिला भाजपा नेताओं ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और विकास कार्यों में विफल रहने का आरोप लगाया है। जिला प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवीर ठाकुर और जिला भाजपा महासचिव रणवीर ठाकुर ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया, लेकिन विकास कार्यों में अपेक्षित प्रगति नजर नहीं आई।

भाजपा नेताओं का कहना है कि भारी कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से प्राप्त वित्तीय सहायता का समुचित उपयोग नहीं हुआ और सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों की लंबित देनदारियों का भुगतान अब तक नहीं किया गया। नेताओं ने दावा किया कि लगभग 10 हजार से अधिक पेंशनर्स अपनी बकाया राशि प्राप्त किए बिना ही दुनिया से विदा हो चुके हैं, जो सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सड़कों की स्थिति खराब है और विभिन्न सरकारी विभागों में हजारों पद रिक्त हैं, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं और वे नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं।भाजपा नेताओं ने सरकार पर प्रदेश को आर्थिक संकट की ओर धकेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान हालातों में सरकार को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.